KUZ SNATHAN DHARAM SE
बर्बरीक महाभारत एक ऐसा युद्ध था, कहते हैं, जिसमें धरती पर आबादी का एक बड़ा हिस्सा समाप्त हो गया था. और वीरों का तो अकाल पड़ गया था. उस युद्ध के बाद सालों साल तक धरती पर वीर समाप्त हो गए थे. पर इस युद्ध में एक ऐसा योद्धा भी हिस्सा लेना चाहता था, जिसके बारे में कहा जाता था कि, वो केवल एक तीन बाणों में पूरा युद्ध समाप्त कर सकता था, और उसका नाम था बर्बरीक. जो भीम का पौत्र और भीम के पुत्र घटोत्कच का बेटा था. पर भगवान् श्रीकृष्ण ये बात समझ गये थे, और समय रहते उन्होंने अपनी माया से बर्बरीक को रोक लिया, और उसका सिर दान में मांग लिया. लेकिन ऐसे बहुत सारे योद्धा थे जो बर्बरीक से भी ज्यादा ताकतवर थे जिनका वर्णन इस प्रकार है- ImageSource 1. भगवान कृष्ण सर्वशक्तिमान और स्वयं नारायण का स्वरूप होते हुए सदैव बर्बरीक क्या, हर योद्धा से ज्यादा ताकतवर थे, उनके जैसा कोई नहीं हो सकता था. 2. अर्जुन के बारे में कहा जाता है कि वो देव पुत्र थे, और नर ऋषि के अवतार थे. तो वहीँ बर्बरीक एक राक्षस पुत्र था. इसलिए बर्बरीक से ज्यादा ताकत अर्जुन में थी. बर्बरीक के पास केवल तीन बाण ही थे लेकिन अर्जुन के पास देवताओं के दि...